भारत

उत्तराखंड में मानसून की बारिश कहर बनकर टूट पड़ी, भारी बारिश के कारण अल्मोड़ा-रानीखेत में टूटा पुल

अल्मोड़ा/रानीखेत
उत्तराखंड में मानसून की बारिश कहर बनकर टूट पड़ी है। पहाड़ से लेकर मैदान तक हर जगह तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। अल्मोड़ा-रानीखेत में भारी बारिश के कारण रामनगर – भतरौंजखान मोटर मार्ग पर मोहान के पास पुल टूटकर नदी में गिर गया। पुल गिरने की वजह से रामनगर से वाया मोहान रानीखेत अल्मोड़ा को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग बंद हो गया है। इसके बाद यहां यातायात को डायवर्ट कर दिया गया है। इस मार्ग से जाने वाले वाहन अब रामनगर से मोहान और मोहान से चिमटाखाल होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी हालात पर नजर बनाए हैं। उन्होंने आपदा विभाग और आपदा कंट्रोल रूम के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मौसम विभाग की चेतावनी के बाद अलर्ट मोड पर रहने के आदेश जारी कर दिए हैं। आपदा प्रबंधन और आपदा कंट्रोल रूम के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। साथ ही एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को भी अलर्ट मोड पर रहने के आदेश दिए गए हैं।

वहीं, प्रदेश में अलकनंदा, मंदाकिनी, काली, गंगा सहित सभी नदियों का जलस्तर लगातार हो रही भारी बारिश के कारण तेजी से बढ़ रहा है। गंगा नदी जहां ऋषिकेश में खतरे के निशान के करीब हैंं, तो वहीं काली नदी और अलकनंदा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जो लोग नदियों के किनारे या उसके आसपास रह रहे हैं उनसे सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की जा रही है।

Related Articles

Back to top button