मध्यप्रदेश

भोपाल का यह रोड 4 जून को बंद रहेगा , आम जनता इन रास्तों को चुने

भोपाल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मध्य प्रदेश में चार चरण में लोक सभा चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हुई। चारों चरणों में जिनमें पहले चरण में 67.75 फीसदी मतदान हुए, वहीं दूसरे चरण में 58.59 फीसदी मतदान, तीसरे चरण में 66.74 फीसदी मतदान और चौथे चरण में 72.05 फीसदी मतदान हुए। इसके बाद आगामी 4 जून को मतगणना होनी है। जिसे लेकर पूरी तैयारियां की जा चुकी है। प्रशासन से लेकर निर्वाचन आयोग तक सभी की कड़ी सुरक्षा में मतगणना की प्रक्रिया संपन्न होगी । इसी कारण से भोपाल में रूट डायवर्ट किया जा रहा है।

बता दें, कि 4 जून मंगलवार के दिन भोपाल के ट्रैफिक रूट्स में बदलाव किया गया है। यह सिस्टम सुबह 6 बजे से लागू हो जाएगा। इसे लेकर यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। मतगणना के दौरान पुरानी जेल परिसर के आसपास डायवर्जन व्यवस्था की गई है।

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक जेल परिसर के आसपास से लेकर पुलिस कंट्रोल रूम तिराहा, होमगार्ड टर्निंग से पुरानी जेल को आने रोड़ पर सभी प्रकार के दो पहिया, चार पहिया, हेवी वाहन का आना जाना पूरी तरह से बंद रहेगा। इस दौरान केवल मतदान कर्मी और अधिकारी गण ही आ जा सकेंगे। शहर वासी एमपी नगर, सुभाष नगर, बोगदा पुल, जिंसी चौराहे की ओर से यातायात का इस्तेमाल कर सकेंगे।

इस दौरान भोपाल कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी कौशलेंद्र विक्रम सिंह की ओर से मतगणना के लिए की गई तैयारियों के बारे में बताया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि तेज गर्मी को देखते हुए मतगणना स्थल पर सभी जरूरी व्यवस्थाएं और संसाधन उपलब्ध कराए जाए। ठंडा पानी, कूलर, पंखे, मेडिकल किट, एम्बुलेंस, अग्नि शामक यंत्र, फायर ब्रिगेड सहित सभी व्यवस्थाएं की जाए। जिससे वहां लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने भोपाल के पुरानी केंद्रीय जेल स्थित मतगणना स्थल और स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया।

Related Articles

Back to top button