मनोरंजन

अपरा मेहता ने सुनाया फैन क्रेज का किस्सा, भीड़ में झेली मुश्किलें

क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीरियल में तुलसी विरानी की सास सरिता विरानी के किरदार से अपरा मेहता ने फैंस का खूब दिल जीता. एक समय पर एक्ट्रेस की झलक पाने को फैंस बेताब रहते थे. वो फैंस के दिलों पर राज करती थीं. एक्ट्रेस ने अब अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि एक इवेंट के दौरान उनसे मिलने के लिए लोगों की भीड़ बेकाबू हो गई थी और उन्हें भीड़ के बीच धक्का-मुक्की झेलनी पड़ी थी.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अपरा मेहता जब भीड़ में फंसी
अपरा मेहता ने 'हॉटरफ्लाई' संग बातचीत में कोलकाता में हुए एक पुराने इंसीडेंट को याद करते हुए कहा-  उस समय 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीरियल अपने पीक पर था. उस दौरान मेरा गुजराती ड्रामा कोलकाता में होता था. उसके पांच शो होते थे कला मंदिर में. उस दौरान सीट टू सीट पैक होती थी. जैसे ही मैं वहां एंटर हुई, मुझे देखकर लोगों ने 8000 डांडिया ऊपर उछाल दी थीं.

एक्ट्रेस आगे बोलीं- भीड़ बेकाबू हो गई थी. मुझे खींचकर कुछ लोग फिर म्यूजिशियन के पोडियम पर लेकर गए थे. लोग मुझे धक्का दे रहे थे. कोई मुझे खींच रहा था. मैं लोगों के साथ अच्छे से मिल रही थी. मैंने कुछ लोगों से हाथ मिलाया तो कोई मेरी हीरे की अंगूठी खींचने लगा तो किसी ने मुझपर जलती हुई सिगरेट लगा दी. पूरा पोडियम हिलने लगा था, मुझे लगा ये तो खतरनाक हो गया. भीड़ में लोग क्रेजी हो गए थे.

'मुझे वो कहने लगे उतरो-उतरो, तब कुछ लोगों ने मुझे उतारने के लिए वहां घेरा बना लिया था. उस टाइम हर कोई मुझे इधर-उधर टच कर रहा था. मैंने कहा- ठीक है छू लो, क्या ही मिलेगा?'

अपरा की शादी में पड़ी दरार
अपरा मेहता ने अपनी बिखरी हुई शादी पर भी बात की. उन्होंने कहा कि एक दिन अचानक उनके पति उन्हें छोड़कर घर से चले गए. शादी के 23 साल बाद पति ने उनसे अलग होने का ऐलान कर दिया. हालांकि, उनका तलाक नहीं हुआ है. उन्हें आज भी अपने पति के घर लौटने का इंतजार रहता है. इस शादी से उनकी एक बेटी भी है.

अपरा मेहता की बात करें तो उन्होंने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के अलावा 'खिचड़ी', 'सात फेरे', 'राजा की आएगी बारात', 'जमाई राजा' समेत कई हिट शोज में काम किया है. अपरा टीवी की दिग्गज एक्ट्रेस में शुमार की जाती हैं.

 

Related Articles

Back to top button