मनोरंजन

अक्षय कुमार के अलावा राजकुमार राव, अली फजल, जोया अख्तर, सुनील शेट्टी, शुभा खोटे और फरहान अख्तर ने भी वोट डाला

मुंबई

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के लिए आज 19 नवंबर को मतदान हो रहा है। इस बार चुनावी रण में अपनी किस्मत आजमाने के लिए 4,140 उम्मीदवार उतरे हैं। जिसका फैसला जनता वोटिंग से करेगी। सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग में आम जनता से लेकर नेता और बॉलीवुड सेलेब्स भी सुबह-सुबह पोलिंग बूथ पर पहुंचे। वहां उन सितारों को स्पॉट किया गया और सबकी नजर अक्षय कुमार पर ही अटकी रही।

देश में एक बार फिर से चुनावी माहौल है। लोकसभा के बाद विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। महाराष्ट्र के अलावा झारखंड में भी वोटिंग हो रही है। लोग अपने अधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं और अपने पसंदीदा उम्मीदवार को वोट डाल रहे हैं। ऐसे में मुंबई में भी पोलिंग बूथ पर सितारों को देखा गया। ब्लैक शर्ट और ग्रे पैंट में अक्षय ने सबसे पहले वोट डाला। उन्होंने स्याही लगी उंगली भी कैमरे पर दिखाई।

अक्षय कुमार ने पोलिंग बूथ खुलते ही किया वोट
अक्षय कुमार पर लोगों की नजरें अटकी रही क्योंकि भारतीय नागरिकता मिलने के बाद वह दूसरी बाद वोट देने पहुंचे हैं। इसके पहले उन्हें लोकसभा चुनाव में वोट डालते देखा गया था। एक्टर पहले कनाडा की नागरिकता लिए हुए थे। लेकिन बाद में उन्होंने भारतीय नागरिकता के लिए अप्लाई किया और उसमें सफल हुए।

कौन-कौन से एक्टर्स ने की वोटिंग?
जूहु में अक्षय कुमार के अलावा राजकुमार राव, अली फजल, जोया अख्तर, सुनील शेट्टी, शुभा खोटे, और फरहान अख्तर भी पहुंचे। जिन्होंने वोटिंग के बाद स्याही वालीं उंगली फ्लॉन्ट की। जिनकी झलकियां सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। बता दें कि चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को बताए जाएंगे। जिसमें हार-जीत का फैसला हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button