खेल

मेस्सी के शानदार प्रदर्शन से अर्जेंटीना ने कनाडा को हराया

अटलांटा
मौजूदा चैम्पियन अर्जेंटीना ने कोपा अमेरिका फुटबॉल में अपने अभियान का आगाज कनाडा को 2.0 से हराकर किया और दोनों गोल में लियोनेल मेस्सी ने सूत्रधार की भूमिका निभाई। मेस्सी ने 49वें मिनट में जूलियन अल्वारेज को गेंद सौंपी जिन्होंने पहला गोल किया। इसके बाद 88वें मिनट में लौटारो मार्तिनेज के गोल में सहायक की भूमिका निभाई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अर्जेंटीना 2021 कोपा अमेरिका और 2022 विश्व कप के बाद लगातार तीसरा बड़ा खिताब जीतने की कोशिश में है। अमेरिका में दूसरी बार दक्षिण अमेरिकी फुटबॉल की यह सबसे बड़ी चैम्पियनशिप हो रही है। मेस्सी का यह 35वां मैच था और उन्होंने चिली सर्जियो लिविंगस्टोन को पीछे छोड़ा जिन्होंने 1941 से 1953 के बीच 34 कोपा अमेरिका मैच खेले थे।

अब अर्जेंटीना का सामना मंगलवार को चिली से न्यूजर्सी में होगा। इसके बाद 29 जून को मियामी गार्डंस में उसे पेरू से खेलना है। वहीं कनाडा की टीम कंसास सिटी में मंगलवार को पेरू से और 29 जून को ओरलैंडो में चिली से खेलेगी। अमेरिका के 14 स्टेडियम में यह टूर्नामेंट खेला जा रहा है जिसमें दक्षिण अमेरिका की दस टीमें भाग ले रही हैं।

 

Related Articles

Back to top button