खेल

चैम्पियंस ट्रॉफी के प्रोमो में बर्फीली हवाओं के बीच बैठे दिखे धोनी

मुंबई
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के प्रोमो में एक नये अंदाज में नजर आये हैं। इस प्रोमो को देखकर प्रशंसक उत्साहित हैं। प्रोमो जब खुलता है तो दर्शक पाते हैं कि कैसे धोनी बर्फीली हवाओं के बीच बैठे हैं और चैम्पियंस ट्रॉफी पर बात करते नजर आते हैं। विज्ञापन में धोनी कहते हैं, जब मैं कप्तान था तो कूल रहना आसान था पर प्रशंसक बनकर आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी देखना आसान नहीं है। भले ही हमारी टीम मजबूत है पर एक मैच भी हार जाएं, तो बाहर हो जाएगी, ऐसे में तनाव होना ही है।
इस तनाव ने तापमान इतना बढ़ा दिया है कि हर मैच करो या मरो का हो गया है। इस प्रोमो के दौरान दौरान धोनी को रैफरल लेते हुए भी दिखाया जाता है। तभी एक ट्रक आता है और बहुत सारी बर्फ धोनी पर डालकर चला जाता है। उक्त प्रोमो पर जमकर प्रशंसकों की काफी प्रतिक्रियाएं भी आयी हैं। जहां कई प्रशंसकों ने प्रोमो पर कैप्टन कूल लिखा तो कईयों ने धोनी की इस अदा की सराहना की है। वहीं एक प्रशंसक ने लिखा, चैम्पियंस ट्रॉफी के प्रचार वीडियो में महान धोनी अपने ब्रांड और कौशल का प्रदर्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
वहीं, दूसरे ने लिखा, मैदान पर कैप्टन कूल, प्रशंसक बनकर बहा रहे पसीना। यहां तक कि चैम्पियंस ट्रॉफी में भी धोनी रेफ्रिजरेशन सिस्टम की जरूरत है। एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, धोनी को इस रूप में देखकर आनंद आ गया। चैम्पियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में उतरेगी। ये टूर्नामेंट पाक में रखा गया है पर भारतीय टीम के मुकाबले दुबई में होंगे। भारतीय टीम ने अंतिम बार चैम्पियंस ट्रॉफी धोनी की कप्तानी में साल 2013 में जीती थी। अब रोहित का लक्ष्य एक बार फिर ये ट्रॉफी जीतना रहेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 

Related Articles

Back to top button