भारत

सरकार गठन के स्वरूप और मंत्रिमंडल गठन को लेकर फिलहाल चर्चा पूरी, पीएम मोदी से मिले अमित शाह और जेपी नड्डा

नई दिल्ली
एनडीए संसदीय दल के नेता के तौर पर नरेंद्र मोदी रविवार को शाम 7:15 बजे राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नरेंद्र मोदी को पीएम पद की शपथ दिलाएंगी। उनके साथ ही उनके कई मंत्रियों के भी पद और गोपनीयता की शपथ लेने की संभावना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बताया जा रहा है कि सरकार गठन के स्वरूप और मंत्रिमंडल गठन को लेकर फिलहाल चर्चा पूरी हो गई है। पिछले दो दिनों में एनडीए में शामिल सहयोगी दलों के नेताओं के साथ-साथ अपनी पार्टी के अंदर ही नेताओं से विचार-विमर्श करने के बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अमित शाह ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें सारी जानकारियों से अवगत करा दिया है।

यह माना जा रहा है कि जेपी नड्डा और अमित शाह ने प्रधानमंत्री को सहयोगी दलों के नेताओं की भावनाओं के साथ-साथ भाजपा से जुड़े तमाम समीकरणों की भी जानकारी से अवगत कराया होगा। मंत्रिमंडल का गठन करना प्रधानमंत्री का विशेषाधिकार होता है इसलिए इस बारे में तमाम पक्षों, सहयोगी दलों और अपनी पार्टी की राय जानने के बाद अंतिम फैसला नरेंद्र मोदी ही करेंगे।

यह बताया जा रहा है कि कैबिनेट के सहयोगियों के नामों को लेकर नरेंद्र मोदी द्वारा अंतिम फैसला करने के बाद प्रोटोकॉल के तहत आज देर रात तक या फिर रविवार को सुबह उन तमाम सांसदों को फोन कर सूचित किया जाएगा जिनका नाम रविवार शाम को 7:15 बजे प्रधानमंत्री के साथ मंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए फाइनल हुआ है।

आपको बता दें कि पीएम आवास जाकर नरेंद्र मोदी को सारी रिपोर्ट देने से पहले शनिवार को ही भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह के आवास पर शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की एक महत्वपूर्ण बैठक भी हुई थी। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को जेपी नड्डा के आवास पर भी कई राउंड की मैराथन बैठक हुई थी। शुक्रवार की मैराथन बैठक में जेपी नड्डा, अमित शाह और राजनाथ सिंह ने एनडीए के सहयोगी दलों के नेताओं के साथ अलग-अलग बैठक कर मंत्रिमंडल के गठन को लेकर विचार-विमर्श किया था।

Related Articles

Back to top button