मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से अटॉर्नी जनरल ऑफ इंडिया श्री आर. वेंकटरमानी ने की भेंट

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से अटॉर्नी जनरल ऑफ़ इंडिया श्री आर. वेंकटरमानी ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुष्प-गुच्छ और शॉल भेंट कर श्री वेंकटरमानी का अभिवादन किया। साथ ही स्मृति चिन्ह के रूप में राजा भोज की प्रतिमा भेंट की। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अटॉर्नी जनरल ऑफ़ इंडिया को प्रदेश में संचालित जन-कल्याणकारी गतिविधियों और क्रियान्वित की जा रही विकास परियोजनाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में विधिक सहायता और विधिक जागरूकता के लिए संचालित गतिविधियों से भी अवगत कराया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 

Related Articles

Back to top button