भारत

दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जाने वाली एयर इंडिया फ्लाइट को 20 घंटे की देरी होने पर उड्डयन मंत्रालय ने नोटिस जारी किया

नई दिल्ली
दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जाने वाली एयर इंडिया फ्लाइट को 20 घंटे की देरी होने पर उड्डयन मंत्रालय ने नोटिस जारी किया है। बता दें कि उड़ान में इतनी ज्यादा देर होने पर बहुत सारे यात्री  बेहोश हो गए थे। यात्रियों ने बताया था कि विमान में एसी भी नहीं चल रहा था। वहीं बहुत सारे लोगों को एयरोब्रिज में ही अपना सामान रखकर लेटना पड़ गया। लोगों ने बताया कि हालात नरक जैसे हो गए थे। इसके बाद मंत्रालय ऐक्शन मोड में दिख रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

एयरलाइन ने बताया था कि संचालन संबंधी समस्या की वजह से उड़ान में इतनी देरी हो गई। इसके पीछे उड़ान की समय सीमा को जिम्मेदार ठहराया गया है। दरअसल पायलट्स एक तय समय के बाद विमान नहीं उड़ा सकते। ऐसे में कई बार विमान को ले जाने वाले पायलट ही मौजूद नहीं रहते। उन्हें ड्यूटी करने के लिए बाध्य भी नहीं किया जा सकता है।

मंत्रालय ने एयरलाइन से पूछा है कि अगर दिक्कत थी तो यात्रियों के लिए पर्याप्त व्यवस्था क्यों नहीं की गई। दिल्ली में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच यात्रियों को इतने बुरे हालात में क्यों रखा गया? बता दें कि बोइंग 777 एयरक्राफ्ट एआई 183 में लगभग 200 यात्री सवार थे। इस विमान को दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर रवाना होना था। रीशेड्यूल होने से पहले ही यह 6 घंटे लेट हो गया।

पहले बताया गया कि तकनीकी कारणों से विमान  बदल दिया गया है। ऐसे में सभी यात्री दूसरे विमान में सवार हुए। इस विमान में एसी भी नहं चल रहा था। ऐसे में कई यात्री बेहोश हो गए। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं को ज्यादा दिक्कत हो रही थी। इसके बाद उड़ान का समय 8 बजे बाताया गया। यात्री 7 बजकर 20 मिनट पर इसमें सवार हुए थे। विमान का गेट खुलने से पहले लोगों को करीब एक घंटा एयरोब्रिज में ही इंतजार करना पड़ा।

 

Related Articles

Back to top button