ग्वालियरमध्यप्रदेश

थाना बमीठा पुलिस ने हाईवे किनारे से करीब सवा 3 किलो गांजा जप्त कर 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

छतरपुर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

छतरपुर पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत निरंतर कार्यवाही की जा रही है, अवैध मादक पदार्थ जप्त कर आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है, अवैध मादक पदार्थ गांजा की विधिवत विनिष्टीकरण की कार्यवाही की जा रही है।
थाना बमीठा पुलिस को रोड पेट्रोलिंग के दौरान फोरलेन हाईवे के किनारे ग्राम घूरा में अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी की सूचना प्राप्त हुई। थाना बमीठा पुलिस त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंची।

छतरपुर पन्ना हाईवे के किनारे ग्राम घूरा में दो व्यक्ति जो बोरी लिए खड़े थे, पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, संदेह के आधार पर घेराबंदी कर पकड़ा गया। बोरी की तलाशी लेने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा भरा था। अवैध मादक पदार्थ गांजा मात्रा करीब सवा 3 किलोग्राम कीमत करीब 50000 रुपए जप्त कर दोनों आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया।

अवैध मादक पदार्थ बेचने की फिराक में घूम रहे दो आरोपी
1. अखिलेश उर्फ धनीराम पटेल पिता मुन्नीलाल पटेल ग्राम रिछाई थाना बमीठा
2. बबलू कुशवाहा पिता रामदीन कुशवाहा ग्राम नयागांव थाना खजुराहो
के विरुद्ध  एनडीपीएस एक्ट के अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना सिविल लाइन छतरपुर में अवैध शराब का प्रकरण पूर्व से पंजीबद्ध है। अभियुक्तों को न्यायालय पेश किया जा रहा है। विवेचना कार्यवाही जारी है।
उक्त कार्यवाही में एसडीओपी खजुराहो श्री सलिल शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बमीठा उप निरीक्षक मोहर सिंह, उप निरीक्षक हरदेव सिंह , उप निरीक्षक एम एल मरावी, प्रधान आरक्षक राजेश पाठक रामकृपाल आरक्षक उदय, निकेश, भानु पटेल की भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button