राजनीति

दिल्ली में वोटिंग से पहले कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने बनाई ‘EAGLE’ टीम, पवन खेड़ा, दिग्विजय सिंह शामिल

नई दिल्ली
दिल्ली में विधानसभा चुनाव की वोटिंग से पहले कांग्रेस ने बड़ा एलान किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 'EAGLE' टीम का गठन किया है। यहां 'EAGLE' का मतलब Empowered Action Group of Leaders and Experts है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

ये टीम देश में होने वाले चुनावों के परिणाम और वोटर लिस्ट का विश्लेषण करेगी और इस संबंध में रिपोर्ट बनाकर हाईकमान को देगी। पार्टी का कहना है कि टीम का गठन चुनाव को निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए किया गया है।

कई दिग्गज नेता शामिल
इस टीम में 8 सदस्य शामिल किए गए हैं। अजय माकन, दिग्विजय सिंह, अभिषेक सिंघवी, प्रवीण चक्रवर्ती, पवन खेड़ा, गुरदीप सिंह सपल, नितिन राउत, चल्ला वामशी चंद रेड्डी इसके सदस्य हैं।

Related Articles

Back to top button