मनोरंजन

बांग्ला अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता करोड़ों रुपये के राशन वितरण घोटाले मामले में ED के घेरे में, अधिकारियों के सामने हुई पेश

कोलकाता
बांग्ला अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता करोड़ों रुपये के राशन वितरण घोटाले में जारी जांच के सिलसिले में बुधवार को यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय में अधिकारियों के सामने उपस्थित हुईं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बैंक लेनदेन से संबंधित दस्तावेज पेश करने का आदेश
अधिकारी ने कहा कि सेनगुप्ता से उनके बैंक लेनदेन से संबंधित कुछ विशिष्ट दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया था। ईडी अधिकारी ने कहा, ‘हमारे पास अभिनेत्री के लिए कुछ प्रश्न हैं। हम अन्य विवरण का भी सत्यापन करेंगे जिनमें विशेष रूप से उनके बैंक खातों से किए गए लेनदेन का ब्योरा शामिल है। हमें इन लेनदेन के स्रोत और गंतव्य की जानकारी की जरूरत है।’

5 जून को पेश होने के मिले थे निर्देश
ईडी ने पहले अभिनेत्री से इसी मामले के सिलसिले में पांच जून को अधिकारियों के समक्ष पेश होने को कहा था। उस समय निजी कारणों से अमेरिका गईं सेनगुप्ता ने ईडी के अधिकारियों से वापस लौटने पर किसी और तारीख पर पेश होने की अनुमति देने का अनुरोध किया था। ईडी ने 2019 में रोज वैली चिटफंड घोटाले के सिलसिले में अपनी जांच के तहत भी रितुपर्णा से पूछताछ की थी।

Related Articles

Back to top button