भारत

नवी मुंबई में मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में तीन गिरफ्तार, हेरोइन जब्त

ठाणे
नवी मुंबई पुलिस के मादक पदार्थ निरोधक प्रकोष्ठ(एएनसी) ने नशीली दवाओं की तस्करी में शामिल एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 20 लाख रुपये मूल्य की 100 ग्राम हेरोइन जब्त की। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

गुप्त सूचना के आधार पर एएनसी अधिकारियों ने तुर्भे के एक रिहायशी इलाके में एक फ्लैट पर छापा मारा, जहां से उन्होंने दो भाइयों.. इक्थारुल इरशाद शेख (25) और सत्तारुल इरशाद शेख (22) को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने फिरोजाबी हासिम शेख (38) से मादक पदार्थ खरीदा था। बाद में पुलिस ने फिरोजाबी हासिम शेख को भी ढूंढकर गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन: पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अब प्रतिबंधित पदार्थ के स्रोत की जांच कर रही है और ‘नेटवर्क’ में शामिल संभावित खरीदारों का पता लगा रही है।

 

Related Articles

Back to top button