राजस्थान

राजस्थान को 350 बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को लेकर राज्य सरकार तेजी से कर रही कार्य : सीएम शर्मा

जयपुर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि राजस्थान को 350 बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को लेकर राज्य सरकार तेजी से कार्य कर रही है। इसके लिए आधारभूत संरचना, कृषि, शिक्षा और उद्योग जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में आधुनिक तकनीक और नवाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में उन्होंने युवाओं को रोजगारपरक बनाने, कृषि में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के प्रयोग और लॉजिस्टिक्स पार्क की स्थापना को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को ‘फ्यूचर रेडी’ और ‘इंडस्ट्री रेडी’ बनाने के लिए सरकार उन्हें अत्याधुनिक कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि युवाओं को वैश्विक मानकों के अनुरूप प्रशिक्षण दिया जाए ताकि उन्हें बेहतर रोजगार के अवसर मिल सकें।

उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र में उत्पादकता बढ़ाने और किसानों की आमदनी में वृद्धि के लिए सरकार ने ‘सेंटर ऑफ एक्सिलेंस ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन एग्रीकल्चर’ की स्थापना की घोषणा की है। इस केंद्र के माध्यम से आधुनिक तकनीक का उपयोग कर खेती की समस्याओं का समाधान और उत्पादकता में गुणात्मक सुधार संभव होगा।

उद्योगों को बढ़ावा देने और निवेश के लिए अनुकूल माहौल तैयार करने की दिशा में उठाए गए कदमों की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट’ जैसे आयोजनों, प्रभावी सिंगल विंडो सिस्टम और नई औद्योगिक नीतियों से प्रदेश में निवेशकों का विश्वास बढ़ा है। उन्होंने बताया कि लॉजिस्टिक्स लागत को कम करने और कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए ‘राजस्थान लॉजिस्टिक्स पॉलिसी 2025’ लागू की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (DMIC) से जुड़ाव के साथ लॉजिस्टिक्स पार्क स्थापित करने की दिशा में भी ठोस कदम उठाए जा रहे हैं, जो राज्य की लॉजिस्टिक्स क्षमता को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

बैठक में कृषि क्षेत्र में एआई आधारित नवाचारों, पॉलिटेक्निक स्किल डेवलपमेंट सेंटर्स और मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क से जुड़े प्रस्तुतीकरण भी दिए गए। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री शर्मा ने स्पष्ट किया कि सरकार का उद्देश्य है कि राज्य का हर युवा प्रशिक्षित, आत्मनिर्भर और रोजगार योग्य बने, और हर क्षेत्र में तकनीक के माध्यम से विकास को नई दिशा मिले।

Related Articles

Back to top button