हमर छत्तीसगढ़

दुर्ग में बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मां-बेटे की मौत के बाद परिजन रो-रो कर बेहाल

दुर्ग.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दुर्ग के नंदिनी थाना क्षेत्र के ग्राम नंदिनी खुंदनी शासकीय स्कूल के सामने सड़क हादसे में दो की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतकों में उर्मिला यादव (33) और उसका बेटा 10 वर्षीय शामिल है। बताया जा रहा है कि उर्मिला अपने पति मोहन यादव और बेटे बयांस के साथ अपनी बहन बिमला से मिलकर आ रही थी। इसी दौरान उनकी बाइक को एक अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। उर्मिला और उसके बेटे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, घायल मोहन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Back to top button