हमर छत्तीसगढ़

भाजपा 9 जून से ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान के तहत मोदी सरकार के गौरवपूर्ण 11 साल पूरे होने पर सघन अभियान चलाएगी

भाजपा 9 जून से 'संकल्प से सिद्धि' अभियान के तहत मोदी सरकार के गौरवपूर्ण 11 साल पूरे होने पर सघन अभियान चलाएगी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक रजनीश सिंह ने बताया : छत्तीसगढ़ में भाजपा प्रदेश इकाई द्वारा विविध कार्यक्रमों की संरचना की गई

रायपुर
भारतीय जनता पार्टी आगामी 9 जून से 'संकल्प से सिद्धि' अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के विकसित भारत के अमृत काल और सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के गौरवपूर्ण 11 साल पूरे होने पर देशव्यापी सघन अभियान चलाएगी। कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक रजनीश सिंह ने बताया कि इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ में भी भाजपा प्रदेश इकाई द्वारा विविध कार्यक्रमों की संरचना की गई है। इस हेतु समग्र मार्गदर्शन के लिए प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव जी की उपस्थिति में 3 जून को एकात्म परिसर में प्रदेशस्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। जिसमे मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुँचाने के लिए 9 जून से 21 जून तक यह अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 'विकसित भारत का अमृत काल एवं सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 साल' पर आधारित होगा।

अभियान के प्रदेश संयोजक सिंह ने बताया कि विश्व योग दिवस के निमित्त सभी मंडलों में योग शिविर का आयोजन रखा गया है। ग्राम / वार्ड / शक्ति केन्द्र / बूथ स्तर  पर 15 से 17 जून तक प्रत्येक शक्ति केंद्र पर एक चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और शहरों में मोहल्ला चौपाल एवं पंचायत केंद्रों में ग्राम चौपाल का आयोजन होगा। इन कार्यक्रमों में 11 वर्ष की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। आयुष्मान योजना (वय वंदन) में शत-प्रतिशत वरिष्ठ नागरिकों का पंजीकरण एवं कार्ड वितरण किया जाएगा और लोगों को विकसित भारत का संकल्प दिलाया जाएगा। मोदी सरकार की 11 वर्ष की उपलब्धियों का साहित्य घर-घर वितरित करेंगे। इन कार्यक्रमों के लिए प्रदेश की राजधानी एवं बड़े नगरों में केंद्रीय मंत्री/राष्ट्रीय पदाधिकारी/मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री प्रवास होगा और जिला स्तर पर प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसदों का प्रवास होगा। मंडल पर जिला पदाधिकारी, विधायक, मेयर, निर्वाचित जनप्रतिनिधि, मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी और शक्तिकेंद्र पर मंडल स्तर से ऊपर के सभी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि का प्रवास होगा।  जिला स्तर पर सेमिनार, लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान कार्यक्रम के अतिरिक्त छात्रों / कॉलेजों / शैक्षणिक संस्थाओं को लक्षित कर कार्यक्रम किए जाएंगे और प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

Related Articles

Back to top button