मध्यप्रदेश

प्रदेश में डेढ़ करोड़ घरों पर तिरंगा फहराएगी भाजपा, वीडी शर्मा बोले- जिला स्तर पर बनेंगी समितियां, 11 अगस्त से तिरंगा यात्रा

भोपाल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मध्यप्रदेश भाजपा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर डेढ़ करोड़ घरों पर तिरंगा फहराएगी। इसके लिए 11 अगस्त से तिरंगा यात्रा शुरू की जाएगी। जिला स्तर पर समितियां भी बनाई जाएंगी।यह बात भोपाल में मंगलवार को सुबह 11 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कही। बैठक में बीजेपी के सभी जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, और प्रदेश पदाधिकारी शामिल रहे।

स्वतंत्रता दिवस से पहले यह भाजपा की अहम बैठक है। वीडी शर्मा ने कहा कि प्रदेश में लगभग डेढ़ करोड़ घर हैं। इन घरों में तिरंगा फहराने का काम भाजपा कार्यकर्ता करेंगे। हर घर तिरंगा अभियान के लिए जिला मंडल की अभियान समितियाें का गठन किया जाएगा। प्रदेश स्तर पर अभियान की संयोजक राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार हैं। वहीं, सदस्य केशव भदौरिया, मनीषा सिंह, आशुतोष तिवारी और वैभव पवार शामिल हैं। शर्मा ने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए वार्ड से लेकर पंच स्तर तक जनप्रतिनिधियों से चर्चा की जाएगी।

भाजपा की बैठक में सीएम डॉ. मोहन यादव समेत संगठन के पदाधिकारी मौजूद हैं।

35 जिलों के जिला संयोजक आए

    7- 8 अगस्त को जिलों में बैठकें होंगी।
    9-10 अगस्त को मंडलों की बैठकें होंगी।
    1099 मंडल संयोजकों की नियुक्ति की जाएगी।
    7 अगस्त को जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकें होंगी।
    64,523 बूथों तक तिरंगा पहुंचाएंगे।

बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉक्टर महेंद्र सिंह मौजूद हैं।

7 अगस्त को जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक

वीडी शर्मा ने कहा कि 7 अगस्त को जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की जाएगी। 11, 12 और 13 अगस्त को प्रदेश भर में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि तिरंगे के साथ सेल्फी सोशल मीडिया पर भी अपलोड करें।

Related Articles

Back to top button