राजनीति

भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता शाजिया इल्मी ने कहा- केजरीवाल का पीए बिभव दिल्ली का शाहजहां, केजरीवाल उसे बचा रहे हैं

नई दिल्ली
भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता शाजिया इल्मी ने आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के मुद्दे पर खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी पर डर्टी पॉलिटिक्स करने का आरोप लगाया। शाजिया इल्मी ने कहा कि पूरी की पूरी आम आदमी पार्टी डर्टी पॉलिटिक्स करती है। ये पूरा का पूरा टूलकिट है, जो वीडियो बनाता है और फिर उसे तरोड़-मरोड़ कर गंदगी फैलाने का काम करता है। लेकिन, अब ये अपनी ही गंदगी में फंस गए हैं। अगर इस वीडियो में कुछ भी सच्चाई होती तो पहले भी बता सकते थे, पहले भी दिखा सकते थे। लेकिन, इस वीडियो को तब रिलीज किया गया है जब स्वाति मालीवाल का स्टेटमेंट रिकॉर्ड कर लिया गया, एफआईआर हो गई है। इस वीडियो के जरिए आतिशी सीएम केजरीवाल और उनके पीए बिभव को बचाने की कोशिश कर रही हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

उन्होंने कहा कि बंगाल के संदेशखाली के शाहजहां शेख हैं, तो दिल्ली के विभव शाहजहां हैं। जिस तरीके से ममता बनर्जी शाहजहां को बचाती रही, उसी तरह सीएम केजरीवाल दिल्ली के शाहजहां बिभव को बचा रहे हैं।

आतिशी की ओर से इस पूरे मामले को भाजपा का षड्यंत्र बताने पर उन्होंने कहा कि जिसने हाथापाई की वो आम आदमी पार्टी का है, जिसके साथ मारपीट हुई वो भी आम आदमी पार्टी से है और जिस महिला मंत्री ने वीडियो रिलीज किया वह भी आम आदमी पार्टी से है। जिसने शिकायत की वह भी आम आदमी पार्टी से है, जिसने इन शिकायतों को झूठा बताया, वह भी आम आदमी पार्टी से है, इसमें भाजपा का क्या लेना-देना है, मालूम नहीं।

उन्होंने कहा कि भाजपा पर ठीकरा फोड़ना आम आदमी पार्टी की पुरानी आदत है। आतिशी ने कुछ दिन पहले भी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था जिसमें उसको नोटिस भेजा गया है। उस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा था कि भाजपा के लोग उनकी पार्टी के नेताओं को पैसे दे रहे हैं, बड़े-बड़े पद का प्रलोभन दे रहे हैं, बीजेपी हमें अप्रोच कर रही है, हमें यहां से हटाने की कोशिश हो रही है, ऑपरेशन लोटस चल रहा है। हमें अब तक इंतजार है कि वो हमारे नोटिस का जवाब दें, वह अभी तक कोई भी सबूत लेकर नहीं आईं हैं। अगर उनके पास सबूत है तो वह पेश करें। उनकी आंखों से मक्कारी और झूठ झलक रही है।

स्वाति मालीवाल के उस ट्वीट पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी जिसमें मालीवाल ने कहा था कि पार्टी में कुछ लोग कल आए हैं। जो उनके चरित्र का हनन कर रहे हैं, उन पर सवाल उठा रहे हैं। इल्मी ने कहा कि आतिशी और राघव चड्ढा जैसे लोग पार्टी में कल आए हैं। लेकिन, स्वाति मालीवाल पिछले 20 साल से केजरीवाल के साथ जुड़ी हैं। हमारे विचार नहीं मिलते, वह बात अलग है, लेकिन यह सच है कि वह पहले दिन से उनके साथ जुड़ी हैं। राइट फॉर इनफार्मेशन कैंपेन से ही स्वाति मालीवाल जुड़ी रही हैं, आतिशी कल आई हैं।

Related Articles

Back to top button