हमर छत्तीसगढ़

भाजपा-कांग्रेस दोनों ही दलों ने छत्तीसगढ़ की सात लोकसभा सीटों पर अपनी राजनीति तेज कर दी

रायपुर
भाजपा-कांग्रेस दोनों ही दलों ने छत्तीसगढ़ की सात लोकसभा सीटों पर अपनी राजनीति तेज कर दी है। सात मई को चुनाव होना है। इसके पहले भाजपा-कांग्रेस दोनों ही दल एक-दूसरे पर भ्रम फैलाने की राजनीति करने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं सार्वजनिक मंचों से भ्रम को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए दोनों ही पार्टियों ने इंटरनेट मीडिया से लेकर गली-मोहल्लों तक अपने कार्यकर्ताओं को झोंक दिया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

भाजपा यह कहती दिख रही है कि कांग्रेस भ्रम फैला रही है कि चुनाव के बाद महतारी वंदन योजना का लाभ नहीं मिलेगा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनें तो संविधान बदल जाएगा। आरक्षण खत्म हो जाएगा। वहीं कांग्रेस का कहना है कि भाजपा के लोग महिलाओं को भ्रम में डालने की कोशिश कर रहे हैं कि कांग्रेस आई तो महिलाओं को एक लाख रुपये सालाना नहीं दे पाएगी, क्योंकि सरकार के पास इतना बजट ही नहीं है। कांग्रेस का मानना है कि उनका घोषणा पत्र इतना प्रभावी है कि भाजपा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री समेत तमाम नेता कांग्रेस की न्याय की गारंटी को लेकर भी भ्रम फैला रहे हैं मगर यह भ्रम नहीं चल पाएगा। जनता इस चुनाव में भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी।

भाजपा बोली- भ्रम फैलाना बंद करे कांग्रेस
भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि विश्व श्रम दिवस के उपलक्ष्य पर छत्तीसगढ़ में महिलाओं के लिए संचालित महतारी वंदन योजना की तीसरी किस्त उनके खातों में हस्तांतरित कर दी गई है। यह कांग्रेस को करारा जवाब हैं, जो लगातार छत्तीसगढ़ की जनता में यह भ्रम फैला रही हैं कि महतारी वंदन योजना चुनाव तक ही चलेगी और बाद में बंद हो जाएगी।

साथ ही उन्होंने जनता को आगाह किया है कि इस योजना को लेकर कांग्रेस पार्टी भ्रम फैला रही है कि चुनाव के बाद बंद हो जाएगी। इनके झूठ पर विश्वास नहीं करना है। कांग्रेस पार्टी अपनी नफरत की दुकान से भोली भाली जनता को झूठ परोसना बंद करके अपनी बचीं कुची ऊर्जा अपनी बिखरती हुई पार्टी को समेटने में लगाएं तो बेहतर होगा? क्योंकि छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी और विष्णु का सुशासन है। मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरी होने की गारंटी। naidunia_image

कांग्रेस दे रही यह तर्क
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने तर्क दिया कि भाजपा का चरित्र ही है कि चुनाव को देखकर ही योजना बनाते हैं। आरक्षण को खत्म करने के लिए लाखों रिक्त पदों पर बेरोजगारों की भर्ती नहीं कर रहे हैं। भाजपा और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कुछ नेता सार्वजनिक मंचों से भी आरक्षण खत्म करने की बात कर चुके हैं। कांग्रेस भ्रम नहीं फैला रही है, भ्रम तो भाजपा फैला रही है उनके नेता कह रहे हैं कि कांग्रेस सरकार बनी तो महिलाओं का मंगलसूत्र छीन लें, संपत्ति का बंटवारा कर देंगे। मुसलमानों को आरक्षण देंगे और महिलाओं को न्याय की गारंटी का फायदा नहीं देंगे।

Related Articles

Back to top button