मध्यप्रदेश

पूरे उत्साह और सबकी भागीदारी के साथ मनाया जाए हर घर तिरंगा अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों से पूरे उत्साह और सबकी भागीदारी के साथ हर घर तिरंगा अभियान मनाने का आव्हान किया है। उन्होंने कहा कि यह स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों द्वारा किए गए कठिन संघर्ष और उनके बलिदान को स्मरण करने का अवसर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान के साथ हम एक बार फिर स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ मनाने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में भारत विश्व में अपनी पहचान बना रहा है, भारत को दुनिया का नम्बर वन देश बनाने और मध्यप्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए हम संकल्पित हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए प्रदेशवासियों के नाम जारी संदेश में यह बात कही।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल शासकीय कार्यक्रम न बने, हम सभी गलियों, मोहल्लों और कालोनियों के हर घर पर तिरंगा लहराने का प्रण लें। तिरंगा हमारे स्वाभिमान का आधार और देश को विशेष पहचान दिलाने का माध्यम है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हर घर तिरंगा अभियान के लिए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आजादी के 78वें वर्ष में हमारा यह प्रयास हो कि माताओं-बहनों और युवाओं को प्रगति के अधिक से अधिक अवसर प्राप्त हों।

 

Related Articles

Back to top button