भारत

गुजरात में शिक्षक गिरफ्तार, 16 साल की छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोप

अहमदाबाद/महिसागर/वीरपुर.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

गुजरात के महिसागर जिले में पुलिस ने 16 वर्षीय एक छात्रा का यौन उत्पीड़न करने और उसे धमकाने के आरोप में एक सरकारी स्कूल के शारीरिक प्रशिक्षण शिक्षक को गिरफ्तार किया है। इस पूरे मामले को लेकर लोगों में गुस्सा है। पुलिस उपाधीक्षक कमलेश वसावा ने बताया कि घटना से गुस्साए लोगों के एक समूह ने शनिवार शाम जिले के वीरपुर तालुका के रंजीतपुरा गांव स्थित हाई स्कूल में तोड़फोड़ की।

उन्होंने कहा कि शिक्षक बार-बार नाबालिग छात्र को परेशान कर रहा था, उससे शारीरिक संबंध बनाने और सोशल मीडिया पर चैट करने के लिए जोर दे रहा था। अधिकारी ने बताया कि छात्रा ने इस बारे में अपने रिश्तेदारों को बताया, जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत स्कूल के प्रधानाचार्य से की। गुस्साए ग्रामीणों के एक समूह ने शैक्षणिक संस्थान में तोड़फोड़ की। जानकारी मिलने पर शनिवार शाम पुलिस स्कूल पहुंची और शिक्षिक को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Back to top button