हमर छत्तीसगढ़

बृजमोहन अग्रवाल ने गढ़ा जीत के अंतर का कीर्तिमान

रायपुर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर लोक सभा प्रत्याशी और मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने मतगणना खत्म होने से पहले ही 4,32,046 मतों के अंतर का रिकार्ड कायम कर दिया है, जबकि अभी चार राउंड की काउंटिंग बाकी है. इतने बड़े अंतर के बावजूद बृजमोहन अग्रवाल ने छह लाख मतों के अंतर से जीत हासिल करने का दावा किया है.

लगातार आठ बार विधानसभा चुनाव जीत चुके बृजमोहन अग्रवाल ने अपने पहले लोकसभा चुनाव में जोरदार जीत के साथ आगाज किया है. बृजमोहन अग्रवाल ने मीडिया से चर्चा में कहा कि बड़ा लक्ष्य होना चाहिए. हमने कहा था तीसरी बार मोदी सरकार.

उन्होंने कहा कि हम केंद्र में सरकार बना रहे हैं. नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे. वहीं कांग्रेस द्वारा ईवीएम पर सवाल उठाए जाने पर कहा कि बहाना तो चाहिए, किसी पर ठीकरा फोड़ने का. वही कांग्रेसी कर रहे हैं. कांग्रेस कहीं भी, कुछ भी ऑफ़र कर लें. कोई उनसे जुड़ने वाला नहीं है.

Related Articles

Back to top button