भारत

ट्रेन की अपर बर्थ गिरी, नीचे एक यात्री की मौत, रेलवे बोला- ठीक थी सीट

कोझिकोड/तिरुवनंतपुरम
 ट्रेन से यात्रा के दौरान बड़ी मनहूस खबर सामने आई है। ट्रेन के कोच में यात्रा करते समय एक यात्री के गलत तरीके से जंजीर लगाने के कारण ऊपरी बर्थ की सीट गिरने से केरल के एक 60 साल के बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने बताया कि 16 जून को केरल निवासी अली खान सीके अपने दोस्त के साथ ट्रेन संख्या 12645 ‘एर्नाकुलम-हजरत निजामुद्दीन मिलेनियम सुपरफास्ट एक्सप्रेस’ के स्लीपर कोच की निचली बर्थ से सवार होकर आगरा जा रहे थे। तभी यह अनहोनी हुई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मामला दर्ज
जीआरपी के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रेन के तेलंगाना के वारंगल जिले से गुजरते समय घटना हुई। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग की गर्दन में चोट आई थी और उन्हें पहले रामागुंडम के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उन्हें हैदराबाद के एक अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया। 24 जून को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इस संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया गया है।

रेलवे की सफाई
रेल मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता ने सोशल मीडिया ‘मंच’ ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि संबंधित यात्री एस-6 कोच की सीट नंबर 57 (लोअर बर्थ) पर यात्रा कर रहा था। पोस्ट में लिखा था कि एक यात्री की ओर से ऊपरी बर्थ की सीट पर चेन ठीक से नहीं लगाए जाने के कारण सीट नीचे गिर गई।

सीट क्षतिग्रस्त हालत में नहीं थी:रेलवेपोस्ट में कहा गया कि यह साफ किया जाता है कि सीट क्षतिग्रस्त हालत में नहीं थी। न ही वह गिरी थी और न ही दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। निजामुद्दीन स्टेशन पर सीट की जांच की गई और वह ठीक पाई गई।

Related Articles

Back to top button