हमर छत्तीसगढ़

जगदलपुर में बाइक सवार को बचाने में पलटी बस, 20 सवारी में से अधिकतर घायल

जगदलपुर/नारायणपुर.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नारायणपुर जिले के बेनूर थाना क्षेत्र के ग्राम दोजीपारा के पास रविवार की दोपहर एक तेज रफ्तार यात्री बस बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में बस में सवार 6 से अधिक यात्रियों को चोट आई है। जबकि अन्य सवारी घटना के बाद मौके से भाग निकली, वहीं ड्राइवर भी डर के चलते वहां से भाग निकला। घायलों को बेहतर उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

मामले की जानकती देते हुए बेनूर पुलिस ने बताया कि राजनादगांव से निकली शर्मा ट्रेवलर्स की बस करीब 20 से अधिक यात्रियों को लेकर कोंडागाँव से होते हुए नारायणपुर के लिए निकली हुई थी। जैसे ही बस दोजीपारा के पास पहुंची तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बस चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस पलट गई। इस हादसे के तत्काल बाद बस चालक मौके से भाग निकला, जबकि घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से सीएचसी बेनूर लाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button