राजनीति

नालागढ़, देहरा और सुजानपुर पर उपचुनाव होने हैं, देहरा सीट से सीएम सुक्खू की पत्नी लड़ रही हैं चुनाव

शिमला
हिमाचल प्रदेश में 10 जुलाई को तीन विधानसभा सीटों (नालागढ़, देहरा और सुजानपुर) पर उपचुनाव होने हैं। जहां भाजपा ने तीन निर्दलीय उम्मीदवारों को उन्हीं की सीट से प्रत्याशी बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने भी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। चुनाव में खास बात यह है कि इस बार देहरा विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर (Kamlesh Thakur) भी चुनाव लड़ेंगी। आज उनके नाम का एलान हो गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डबल MA हैं कमलेश ठाकुर
कमलेश ठाकुर का जन्म सन् 1970 में हुआ था। उन्होंने इंग्लिश और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की हुई है। उनके पिता जी का नाम विचित्र सिंह व माता का नाम रोशनी देवी है। साल 1998 में उनकी शादी सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ हुई थी। जो मौजूद समय में हिमाचल के मुख्यमंत्री हैं।
कांग्रेस ने कमलेश पर क्यों खेला दांव?

    देखें तो कमलेश का मायका जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र नलसूहा में है। लेकिन खास बात है कि यह गांव प्रशासनिक दृष्टि से देहरा उपमंडल के अंतर्गत आता है। ये कारण हो सकता है कि कांग्रेस ने कमलेश पर दांव खेला।
    वहीं सर्वेक्षणों में कमलेश का नाम भी सबसे आगे रहा है। ये वजह रही कि कांग्रेस हाईकमान ने इस बार कमलेश पर विश्वास जताते हुए उन्हें चुनावी मैदान में उतारा।
    पिछले विधानसभा उपचुनाव में जनता ने दल-बदल की राजनीति को खारिज किया। ऐसे में संभावना है कि कांग्रेस को इसका फायदा मिले।
    देहरा सीट कांग्रेस के लिए टेढी खीर है, ऐसे में कमलेश ठाकुर का इस सीट से खड़े होना सीएम सुक्खू के प्रभाव को जाहिर करेगा।
    लाहौल स्पीति से अनुराधा राणा ने जीत हासिल की थी। यह प्रयोग कांग्रेस देहरा में भी करना चाहती है।

 

Related Articles

Back to top button