खेल

जूनियर महिला और पुरूष पश्चिम क्षेत्र हॉकी चैम्पियनशिप 21 जुलाई से

नई दिल्ली
दूसरी हॉकी इंडिया जूनियर पुरूष और महिला पश्चिम क्षेत्र चैम्पियनशिप 21 से 28 जुलाई तक छत्तीसगढ के राजनांदगांव में खेली जायेगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

प्रतिभागी टीमों को महिला वर्ग में दो पूल में बांटा गया है। पूल ए में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ और गुजरात हैं जबकि पूल बी में महाराष्ट्र, राजस्थान, गोवा, दादरा और नगर हवेली और दमन एवं दीयू हैं।

टूर्नामेंट राउंड रॉबिन आधार पर खेला जायेगा और हर पूल से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी।

पुरूष वर्ग में एक पूल में छह टीमें हैं जिनमें मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान और गोवा शामिल हैं। राउंड रॉबिन चरण के बाद शीर्ष दो टीमें फाइनल खेलेंगी।

चैम्पियनशिप के पहले दिन महिला वर्ग में मध्यप्रदेश का सामना गोवा से, राजस्थान का दादरा और नगर हवेली और दमन एवं दीयू से होगा।

पुरूष वर्ग में मध्यप्रदेश का सामना गोवा से, राजस्थान का गुजरात और महाराष्ट्र का छत्तीसगढ से होगा।

 

 

Related Articles

Back to top button