मध्यप्रदेश

महाकाल दर्शन करने जा रहे कार सवार को अंतिम चौराहे पर गोली मारी

इन्दौर
 आज सुबह महाकाल दर्शन करने के लिए इंदौर से गुजर रहे महाराष्ट्र के दो कार सवार युवकों में से एक को अंतिम चौराहे के पास किसी ने गोली मार दी। गोली युवक के पैर में रगड़ खाते हुए निकल गई। घटना के बाद युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस की टीम भी जांच करने के लिए मौके पर पहुंची है। एडीसीपी झोन वन अलोक शर्मा ने बताया कि महाराष्ट्र के पुणे का रहने वाला गणेश और उसका एक साथी कार लेकर महाकाल दर्शन करने के लिए उज्जैन जा रहे थे। दोनों युवकों ने मल्हारगंज क्षेत्र स्थित अंतिम चौराहे पर कार रोकी और नास्ता करने लगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दोनों कार में ही बैठे थे कि किसी ने गणेश को गोली मार दी। गोली गणेश के पैर में रगड़ खाते हुए निकली, जिससे वह जख्मी हुआ है। गणेश को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। उसने पुलिस को बताया कि किसी ने उसे जानबूझकर गोली मारी है। गणेश का यह भी कहना है कि उसके पीछेे-पीछे महाराष्ट्र से एक और कार आई थी, जो मुंबई पासिंग थी। उसमें सवार लोगों ने गोली मारी और भाग गए। गणेश ने यह भी बताया कि उसका हमलावरों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है, लेकिन यह नही पता था कि विवाद में इस तरह से गोली मार देंगे। गणेश के बयान के बाद पुलिस दूसरी कार में आए दोनों हमलावरों की तलाश में लगी है। शहर की सीमाओं पर नाकाबंदी की गई है, ताकि गोली मारने वाले भाग नहीं सके।

Related Articles

Back to top button