ग्वालियरमध्यप्रदेश

ग्वालियर में कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर पर महिलाओं के साथ कथित तौर पर मारपीट का आरोप लगा, मुकदमा दर्ज

ग्वालियर
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर पर महिलाओं के साथ कथित तौर पर मारपीट का आरोप लगा है। पुलिस ने इस मामले में ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक साहब सिंह गुर्जर और कई अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

महिलाओं के साथ लगा मारपीट का आरोप
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि महिलाओं के साथ मारपीट की घटना सोमवार को महलगांव इलाके में विधायक गुर्जर के आवास पर उस समय हुई, जब महिलाओं का एक समूह पुरुषों के साथ अपनी बिजली की समस्या के बारे में विधायक से मिलने पहुंचा था।

शिकायत के बाद दर्ज हुआ मामला
पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि मऊ पहाड़ी इलाके की निवासी मुन्नी लोधी ने इस मामले में शिकायत की है, जिस पर कार्रवाई करते हुए कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर और कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।

क्या है पूरा मामला?
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि मामला बिजली के ट्रांसफार्मर से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि विधायक ने चुनाव से पहले ट्रांसफार्मर लगाने का वादा किया गया था। उन्होंने बताया कि वह इस मामले में पहले भी कई बार विधायक से मिल चुके हैं और सोमवार को वे फिर से विधायक से मिलने पहुंचे, इस दौरान विवाद हो गया और उन्होंने मारपीट की।

Related Articles

Back to top button