मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में आज 20 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश के आसार, जानिए, कैसा रहेगा मौसम

भोपाल
मध्य प्रदेश में शनिवार को 20 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मध्यप्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और मानसून ट्रफ लाइन की वजह से आज तेज बारिश हो सकती है। हालांकि, 11 अगस्त से बारिश की एक्टिविटी कम हो जाएगी, इस दौरान कहीं-कहीं बूंदाबांदी और गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इन जिलों आज होगी तेज बारिश
मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार जिन जिलों में तेज बारिश होने का अनुमान है, उनमें ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, नीमच, मंदसौर, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, सिवनी, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, अनूपपुर, मऊगंज और सतना शामिल हैं। मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में 3 साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक मानसून ट्रफ लाइन एक्टिव है। मानसून ट्रफ एमपी के कई जिलों से होकर गुजर रही है। इस वजह से शनिवार को उत्तरी और पूर्वी हिस्से में बारिश हो सकती है। बाकी जिलों में गरज-चमक और हल्की बारिश होने का अनुमान है।

इसलिए प्रदेश में हो रही बारिश
मध्य प्रदेश मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि दक्षिणी झारखंड पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश पर भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर भी हवा के ऊपरी भाग में भी एक प्रभावी चक्रवात मौजूद है। मानसून द्रोणिका बीकानेर, शिवपुरी, सीधी, डाल्टनगंज, दीघा से होकर बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इसके अतिरिक्त दक्षिणी गुजरात से लेकर केरल तक अपतटीय द्रोणिका भी बनी हुई है। वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर हवा के ऊपरी भाग में तीन चक्रवात बने हुए हैं। मानसून द्रोणिका भी मध्य प्रदेश से होकर गुजर रही है।  अलग-अलग स्थानों पर बनी इन मौसम प्रणालियों के असर से प्रदेश में कहीं-कहीं वर्षा हो रही है।

Related Articles

Back to top button