हमर छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़-जगदलपुर में गाज गिरने से 26 मवेशियों की मौत, सुकमा जिले के पोलमपल्ली गांव के जंगल में घटना

सुकमा.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सुकमा जिले के पोलमपल्ली में रविवार की शाम को आये तेज हवा, बारिश से बचने के लिए मवेशियों का झुंड पेड़ के नीचे छुपा हुआ था, जहाँ अचानक से गाज गिरने से सभी मवेशियों की मौत हो गई। घटना की जानकारी सोमवार की सुबह मवेशी मालिक को लगी जिसके बाद मामले की जानकारी गाँव के लोगों को बताया गया। जहाँ सुबह गांव वाले मौके पर पहुँच शवों को उठाने में जुट गए।

बताया जा रहा है कि सुकमा जिले के पोलमपल्ली गांव में रोजाना की तरह मवेशी मालिक अपने मवेशियों को चरने के लिए छोड़ देते है और शाम होते ही लेने के लिए जाते है, लेकिन रविवार की शाम को जब मवेशी मालिक अपने मवेशियों को लेने जाने वाले थे कि अचानक से गरज बरस के साथ बारिश शुरू हो गई। काफी देर बारिश होने के साथ ही अंधेरा हो गया, जिसके बाद मवेशी मालिक अपने मवेशियों को लेने नही जा पाया। सुबह जब मालिक अपने मवेशियों को खोजते हुए जंगल पहुँचे तो देखा कि एक पेड़ के नीचे सभी 26 मवेशियों के ऊपर गाज गिरने के कारण उनकी मौत हो गई, ग्रामीणों ने इसकी जानकारी सरपंच से लेकर अन्य लोगों को बताई, जिसके बाद गांव वाले मौके पर पहुँच मामले की जानकारी आला अधिकारियों को दिया गया, बताया जा रहा है कि रविवार की शाम आये तेज बारिश और गाज गिरने से इन 26 मवेशियों की मौत हुई है।

Related Articles

Back to top button