हमर छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़-कोरबा में बच्चों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, दो गंभीर रूप से घायल

कोरबा.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

कोरबा के दर्री थाना अन्तर्गत गोपालपुर के पास स्कूली बच्चों से भारा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जहां इस हादसे के बाद हड़कंप मच गया। बच्चे चीख-पुकार मचाने लगे। देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और किसी तरह घायल बच्चों को अस्पताल के लिए रवाना किया गया। बताया जा रहा है कि केंद्रीय विद्यालय गोपालपुर के बच्चे स्कूल से छुट्टी होने के बाद ऑटो में सवार होकर जा रहे थे।

केंद्रीय विद्यालय गोपालपुर के बच्चे ऑटो में जा रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार होने के कारण ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। जहां ऑटो में 12 बच्चे सवार थे, इनमें से 10 बच्चों को मामूली चोटें आई हैं, वहीं दो बच्चे गंभीर घायल हो गए। जहां पहले उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। गंभीर चोट होने की वजह से परिजन एनटीपीसी के विभागीय अस्पताल लेकर पहुंचे। पूर्व सैनिक उत्तम कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वह स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को एनटीपीसी के विभागीय अस्पताल लेकर आए, जहां लाने के बाद उसके बच्चे का इलाज नहीं किया गया। उन्हें सर्जन नहीं होने का हवाला देते हुए, जिला मेडिकल अस्पताल जाने को कहा गया, जबकि प्राथमिक उपचार वहां भी किया जाना चाहिए था, लेकिन जिस तरह से उनके साथ व्यवहार हुआ वह उससे दुखी हैं। बताया जा रहा है कि दो बच्चे जो घायल हुए हैं, उनमें से उत्तम कुमार के बेटे को जिला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहीं दूसरे बच्चे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना की सूचना दर्री पुलिस को भी दी गई है, जहां पुलिस घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए आगे की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button