हमर छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव पहुंचे राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के निवास, तीजा मिलन समारोह में की भगवान गणेश की पूजा-अर्चना

रायपुर.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

तीजा मिलन समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा के निवास में स्थापित भगवान गणेश की पूजा अर्चना की। उन्होंने तीजा मिलन समारोह में उपस्थित माता बहनों को तीजा की शुभकामनाएं दीं। राजस्व मंत्री श्री वर्मा को इस अच्छे आयोजन के लिए बधाई दी। राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने अतिथियों का अपने निवास में आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, विधायक गुरु खुशवंत साहेब, पद्मश्री श्री अनुज शर्मा, श्री मोतीलाल साहू भी उपस्थित थे। तीजा मिलन समारोह में लोक कलाकार श्री महादेव हिरवानी और उनके दल के कलाकारों ने छत्तीसगढ़ी लोक संगीत और संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम की प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व सांसद श्री सुनील सोनी ने भी तीजा मिलन में शामिल होकर माता बहनों को शुभकामनाएं दीं। बड़ी संख्या में माता बहनें इस अवसर पर उपस्थित हैं।

Related Articles

Back to top button