हमर छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़-सक्ति के खदान तालाब किनारे मिला युवक का शव, मौत के कारणों की पुलिस कर रही जांच

सक्ति.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सक्ति जिले के डभरा थाना क्षेत्र के खदान तालाब के किनारे युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक की मौत कैसे और कब हुई इसकी अभी कोई जानकारी नहीं  हुई है। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह करीबन 6 बजे डभरा पुलिस को सूचना मिली कि खदान तालाब के पास एक अज्ञात युवक का शव पड़ा हुआ है। पुलिस टीम पहुंची तब मृतक युवक की पहचान संतोष सारथी (30)वर्ष ग्राम बसंतपुर के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि शनिवार की सुबह करीबन 9 बजे मोटरसाइकिल लेकर घर से निकला था जिसके बाद रात को घर वापस नहीं आया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह सामने आएगी।

Related Articles

Back to top button