हमर छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़-जशपुर में विवाद में पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाला मूली और डंडा, गला दबाकर की हत्या

जशपुर.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जिले में बर्बरता और हत्या का मामला सामने आया है. जहां एक पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया है. हत्या की वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपी पति ने मृतिका के साथ रूह कंपा देने वाली बर्बरता की. मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया हैं. यह मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक, सरधापाठ ग्राम के रहने वाले दंपति बगीचा के ग्राम कुर्हाटेपना लड़की के घर गए हुए थे. यहां से लौटने के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. जिसके बाद पत्नी ने कहा मैं दूसरी शादी करूंगी. इससे पति आक्रोश में आकर आपा खो बैठा. पति ने गुस्से में आकर पत्नी के साथ पहले जबरन दुष्कर्म किया. फिर पत्नी के प्राइवेट पार्ट में मूली और डंडा डालकर घायल कर दिया. आरोपी पति का जब इस बर्बरता से मन नहीं भरा, तो उसने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. आरोपी रात भर शव के पास बैठा रहा. ग्रामीणों ने जब महिला के शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने पंचनामा कर शव को कब्जे में लिया और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

Related Articles

Back to top button