हमर छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़-सुकमा में मानसून ने दी दस्तक, तीन दिनों बाद रायपुर पहुंचने की संभावना

सुकमा.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

छत्तीसगढ़ में मानसून का आगमन हो चुका है। दक्षिण पश्चिम मानसून का 8 जून को सुकमा जिले में आगमन हो चुका है। मानसून आते ही बस्तर संभाग के कई जिलों में बारिश शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि अगले तीन से पांच दिनों के बीच में मानसून रायपुर पहुंच जाएगा। आज प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात और हल्की बारिश की संभावना है। साथ ही रायपुर में बादल छाए रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मानसून छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एंट्री कर चुका है। इससे बस्तर संभाग में बारिश शुरू हो गई है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके बाद अधिकतम तापमान में एक दो डिग्री की हल्की वृद्धि होने की संभावना है। आज रविवार को प्रदेश के एक-दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही एक दो जगह पर गलत चमक, अंधड़ चलने और वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है। शनिवार को प्रदेश के कई जगहों पर बारिश हुई है। वहीं गुंडरदेही, महासमुंद मगरलोड और लैलूंगा में अधिक बारिश दर्ज की गई है। प्रदेश में सबसे गर्म बलरामपुर जिला रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान नारायणपुर में 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रायपुर में 40.5, बिलासपुर में 41.6, अंबिकापुर में 40, दुर्ग में 41.2 और राजनांदगांव में 41 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button