हमर छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मनु भाकर एवं सरबजोत को दी बधाई, भारत को ओलंपिक में मिला एक और पदक

रायपुर.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर सुश्री मनु भाकर एवं श्री सरबजोत को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड स्पर्धा में आप लोगों ने देश के लिए गौरव हासिल किया, इसके लिए आपको बहुत सारी शुभकामनाएं।

अपने संदेश में उन्होंने लिखा है कि सुश्री मनु पहली भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने एक ही ओलंपिक खेल में दो पदक हासिल किए हैं यह विशेष उपलब्धि है।
—-
रायपुर : छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल श्री रमेन डेका 31 जुलाई को लेेंगे शपथ
रायपुर. छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल श्री रमेन डेका बुधवार 31 जुलाई को सबेरे 10.15 बजे राजभवन रायपुर में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के पद की शपथ ग्रहण करेंगे।

Related Articles

Back to top button