खेल

दीक्षा जबरा लेडीज ओपन में संयुक्त 26वें स्थान पर

एवियन ले बेंस (फ्रांस)
भारत की दीक्षा डागर वर्षाबाधित जबरा लेडीज ओपन गोल्फ में संयुक्त 26वें स्थान पर हैं और कट में प्रवेश करने वाली अकेली भारतीय हो सकती हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दीक्षा ने पहले दौर में एक ओवर 72 स्कोर किया था और दूसरे दौर में अभी तक दो ओवर स्कोर रहा। खराब मौसम के कारण खेल रोके जाने के समय वह फिलहाल संयुक्त 26वें स्थान पर है। कट पांच ओवर या छह ओवर पर मिलेगा।

स्नेहा सिंह छह ओवर के स्कोर के साथ संयुक्त 68वें स्थान पर है। वहीं त्वेसा मलिक संयुक्त 74वें स्थान पर हैं। प्रणवी उर्स और वाणी कपूर पहले दौर में 79 और 81 के स्कोर के बाद पीछे हट गई। स्विटजरलैंड की मोर्गेन मेटाउ को पांच स्ट्रोक की बढत हासिल है जबकि फ्रांस की अगाथे साउजोन दूसरे स्थान पर है।

 

Related Articles

Back to top button