हमर छत्तीसगढ़

मुंह में टेप चिपकाकर जशपुर में नवजात को फेंका, रोने की आवाज सुन अस्पताल में कराया भर्ती

जशपुर.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जशपुर जिले के बागबहार थाना इलाके से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बीती रात ग्रामीण के आंगन में एक नवजात शिशु मिला है जिसे लोकलाज़ के भय से किसी ने फेंक दिया।ग्रामीणों ने नवजात को अस्पताल में भर्ती कराया है।वहीं पुलिस ने सूचना मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। दरअसल, यह मामला धुमहाढोढा गांव का है जहां बीती रात अज्ञात माँ-बाप ने अपनी नवजात बेटी को महेश राम के आंगन में फेंककर चले गए।

रात एक बजे के करीब बच्ची की रोने की आवाज सुनकर रमेश भगत घर से बाहर निकला और अपने ही आंगन में बच्ची को कपड़े में लिपटा देखा और यह देखकर उसकी भी रूह कांप गई कि नवजात बच्ची के मुंह में टेप चिपका हुआ था। रमेश भगत ने पत्नी को जगाया और दोनों रात में ही बागबहार सरकारी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने कम वजन की बच्ची का इलाज़ शुरू किया। इस घटना से आसपास के इलाके में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के लोग निर्मोही मां-बाप की तलाश करने में जुट गए हैं। बागबहार पुलिस ने इस मामले में अज्ञात माँ-बाप के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button