मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दमोह जिले की सड़क दुर्घटना पर दु:ख व्यक्त किया, आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दमोह जिले में दमोह-कटनी स्टेट हाई-वे पर ट्रक और ऑटो की टक्कर में नागरिकों की मृत्यु होने पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क हादसे में लापरवाही करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत पुण्यात्माओं को शांति देने और शोकाकुल परिजन को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतकों के परिजन को राज्य शासन की ओर से 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि दु:ख की इस घड़ी में हम सब शोकाकुल परिवारों के साथ हैं।

 

Related Articles

Back to top button