मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर एसटीएफ जबलपुर के वनरक्षक तौहेल को किया सम्मानित

भोपाल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर आज आयोजित विशेष समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स (एसटीएसएफ) जबलपुर इकाई के वनरक्षक  संदीप कुमार तौहेल को उत्कृष्ट वन्यजीव संरक्षण कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव), मध्यप्रदेश के अंतर्गत कार्यरत स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स राज्य में वन्यप्राणी अपराधों की रोकथाम और अन्वेषण (Investigation) की शीर्ष संस्था है। पुलिस विभाग की एसटीएफ, एटीएस और सीआईडी की तर्ज पर काम करने वाली इस विशेष इकाई का कार्यक्षेत्र केवल संरक्षित क्षेत्रों (टाइगर रिजर्व व राष्ट्रीय उद्यान) तक ही सीमित नहीं है, बल्कि संपूर्ण मध्यप्रदेश में फैला हुआ है।

वर्ष 2008 में 'एंटीपोचिंग स्क्वाड' के रूप में स्थापित और बाद में एसटीएसएफ के रूप में पुनर्गठित इस संस्था की चार क्षेत्रीय इकाइयाँ (भोपाल, इंदौर, जबलपुर और शिवपुरी) निरंतर सक्रिय हैं। एसटीएसएफ द्वारा वन्यजीवों की सुरक्षा और तस्करी के खिलाफ किए गए असाधारण प्रयासों को न केवल राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय पुलिस संगठन (इंटरपोल) द्वारा भी 4 बार सम्मानित किया जा चुका है।

इसी निरंतर उत्कृष्ट परंपरा को कायम रखते हुए वनरक्षक  तौहेल को उनके उच्च कोटि के अन्वेषण और समर्पण के लिए राज्य स्तर पर यह गौरवपूर्ण सम्मान प्रदान किया गया है।

 

Related Articles

Back to top button