हमर छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने सर्किट हॉउस कसडोल में लगाया बरगद का पौधा

रायपुर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज कसडोल सर्किट हॉउस परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत बरगद का पेड़ लगाया। उन्होंने कहा कि बरगद का पेड़ धार्मिक महत्व क़े साथ बड़ा और छायादार पेड़ होता है। बड़ा होकर बरगद का यह पेड़ इस परिसर को सुशोभित करेगा और शीतल छाया प्रदान करेगा।

    उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण संरक्षण एवं धरती माता क़े प्रति कृतज्ञता प्रकट करने क़े उद्देश्य ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस प्रेरणादायी अभियान को जन अभियान क़े रूप में लेते हुए प्रदेशवासियों से माँ क़े नाम पेड़ लगाने की अपील की है।

    इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल, जिला पंचायत क़े सभापति श्री नवीन मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना बार्वे, उपाध्यक्ष श्री रामकुमार साहू, कलेक्टर श्री दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल, सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, श्रीमती श्याम बाई साहू, श्री राजेश जायसवाल, श्री गणेश साहू सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button