हमर छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का मुंबई दौरा रद्द

रायपुर  

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 मुख्यमंत्री विष्णु  देव  साय दो  दिनों  का  मुंबई  दौरा  बीच  में  छोड़कर  आज  सुबह रायपुर  पहुंच  गए  हैं।  मुख्यमंत्री  ने पहलगाम  आतंकी  हमले  में  मारे  गए  रायपुर  के श्री  दिनेश मिरानिया की  अंत्येष्टि  में  शामिल  होने  के लिए  अपना  मुंबई  दौरा  रद्द  किया  है।  श्री  साय आज  सुबह रायपुर  आने  के बाद  श्री  मिरानिया की  अंत्येष्टि  में  शामिल  होने  मारवाड़ी  श्मशान घाट  पहुचें।

   मुख्यमंत्री   साय कल  23  अप्रैल को  मुंबई  में  निवेशकों को  छत्तीसगढ़  की  औद्योगिक  नीति  और  निवेश  आकर्षित  करने मुंबई  गए  थे। उनका  आज  24  अप्रैल  को  भी  निवेशकों  के साथ बैठक  और मुलाकात का  कार्यक्रम था। इसी  दौरान  कश्मीर  के  पहलगाम आतंकी  हमले  में  मारे  गए  रायपुर  के व्यावसायी श्री दिनेश मिरानिया   की  आज अंत्येष्टि की  सूचना  पर वापस रायपुर  आ गए।

Related Articles

Back to top button