हमर छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़-जगदलपुर में डेंगू से नाबालिग की मौत, गंभीर हालात में महारानी अस्पताल से किया था रेफर

जगदलपुर.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जगदलपुर शहर में रहने वाली एक नाबालिक का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उसे बेहतर उपचार के लिए परिजन महारानी अस्पताल ले गए, जहाँ नाबालिक की खराब हालत को देखते हुए उसे मेकाज रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई, बताया जा रहा है कि शहर के शांतिनगर निवासी 17 वर्षीय नाबालिक का स्वास्थ्य अचानक से खराब होने के कारण परिजन उसे महारानी अस्पताल ले गए, जहाँ अस्पताल में डॉक्टरों ने नाबालिक की हालात खराब बताते हुए मेकाज ले जाने की सलाह दी।

परिजनों ने बिना देर किए नाबालिक को बेहतर उपचार के लिए मेकाज ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने नाबालिक की खराब हालत देखते हुए उसका प्राथमिक उपचार किया, मेकाज के चिकित्सकों का कहना है कि महारानी अस्पताल से रेफर के दौरान डॉक्टरों ने उसे डेंगू पॉजिटिव बताया था, मेकाज पहुँचने के बाद नाबालिक की हालत खराब होने के कारण उसका भी टेस्ट किया गया, लेकिन रिपोर्ट आने से पहले ही नाबालिक की मौत हो गई। नाबालिक की मौत से परिजनों ने मातम छा गया, इसके अलावा यह भी बताया गया कि मृतिका के पिता भी पेशे से डॉक्टर थे, देखा जाए तो डेंगू के आंकड़े अब तक 85 के लगभग हो गए हैं।

Related Articles

Back to top button