खेल

विंबलडन के पहले राउंड से जेसिका पेगुला बाहर, इटली की कोकियारेटो ने हराया, डिफेंडिंग चैंपियन अल्काराज की जीत से शुरुआत

लंदन 
विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट 2025 में दुनिया के तीसरे नंबर के खिलड़ी और तीन बार ग्रैंड स्लैम फाइनलिस्ट अलेक्जेंडर ज्वेरेव सबसे बड़े उलटफेर का शिकार हो गए. 72वीं रैंकिंग के आर्थर रिंडरक्नेच ने उन्‍हें पहले दौर से बाहर कर दिया है. ज्वेरेव और रिंडरक्नेच के बीच मुकाबला 4 घंटे 40 मिनट तक चला.पांच सेट तक चले इस मुकाबले  7-6 (3), 6-7 (8), 6-3, 6-7 (5), 6-4 से हार का सामना करना पड़ा. रिंडरक्नेच का ऑल इंग्लैंड क्लब में 1-4 का करियर रिकॉर्ड था. वह ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंटों में 18 बार तीसरे दौर से आगे नहीं बढ़ पाए हैं. 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पिछले साल विंबलडन और इस साल फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनलिस्ट रहे सातवें नंबर के खिलाड़ी लोरेंजो मुसेट्टी भी पहले दौर से आगे नहीं बढ़ पाए. उन्हें निकोलोज बेसिलशविली ने बाहर का रास्ता दिखाया. दुनिया में 126वें नंबर के खिलाड़ी और यहां क्‍वालिफायर बेसिलशविली अपने पिछले 31 ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंटों में केवल एक बार चौथे दौर तक पहुंच पाए हैं..

दुनिया की नंबर-3 टेनिस स्टार जेसिका पेगुला विम्बलडन-2025 के पहले राउंड में उलटफेर का शिकार हो गई हैं। तीसरी सीड पेगुला को वर्ल्ड रैंकिंग में 116वें नंबर की खिलाड़ी एलिसाबेटा कोकियारेटो ने महज 58 मिनट में हरा दिया।

31 साल की अमेरिकी खिलाड़ी ने यह मैच सीधे सेट में 6-2, 6-3 से गंवाया। यह उनका इस साल का सबसे खराब प्रदर्शन है। पेगुला पिछले 5 साल में पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के पहले राउंड से बाहर हुई हैं। इससे पहले वे 2020 में फ्रेंच ओपन के पहले दौर से बाहर हुई थी। पेगुला से पहले डेनियल मेदवेदेव और 8वीं सीड होल्गर रून उलटफेर का शिकार हुए।

डिफेंडिंग चैंपियन अल्काराज की जीत से शुरुआत 2 बार के चैंपियन कार्लोस अल्काराज ने जीत से शुरुआत की। उन्होंने इटली के फैबियो फोगनिनी को 4 घंटे से ज्यादा चले मैच में 7-5, 6-7 (5-7), 7-5, 2-6, 6-1 से हराया। अब उनका मुकाबला 21 साल के टार्वेट से होगा, जिन्होंने विंबलडन में अपने पहले मैच में स्विट्जरलैंड के लिएंड्रो रीडी को हराया है।

सबालेंका की वर्ल्ड नंबर-1 रहते 50वीं जीत दुनिया की नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने टूर्नामेंट में बेहतरीन जीत से आगाज किया। सबालेंका ने कनाडा की कार्सन ब्रेंस्टीन को लगातार सेट में 6-1, 7-5 से हराया। यह सबालेंका की वर्ल्ड नंबर-1 रहते ​हुए विमेंस टेनिस एसोसिएशन (WTA) में 50वीं जीत रही। वे ऐसा करने वाली 9वीं ​खिलाड़ी बनीं। उनसे पहले, हिंगिस, सेरेना, डेवनपोर्ट, जस्टिन हेनिन, वोज्नियाकी, अजारेंका, बार्टी और स्वातेक ने ऐसा कर चुकी है।

डेनियल मेदवेदेव और 8वीं सीड होल्गर रून पहले राउंड में उलटफेर का शिकार हुए डेनियल मेदवेदेव और टूर्नामेंट के 8वीं सीड होल्गर रून पहले राउंड में उलटफेर का शिकार हुए। रून को निकोलस जैरी ने 4-6, 4-6, 7-5, 6-3, 6-4 और मेदवेदेव को बेंजामिन बोंजी ने 7-6, 3-6, 7-6, 6-2 से हराया।

गॉफ भी बाहर

विंबलडन में मंगलवार को उलटफेर का दौर जारी रहा और महिला एकल में खिताब की प्रबल दावेदार गॉफ भी पहले दौर से आगे नहीं बढ़ पाई. उन्हें दयाना यास्त्रेम्स्का ने 7-6 (3), 6-1 से हराया. इस तरह से विंबलडन में पहले दो दिन में 23 वरीयता प्राप्त खिलाड़ी (13 पुरुष और 10 महिला) दूसरे दौर में पहुंचने में असफल रहे.दूसरे दिन बाहर होने वाले वरीय पुरुष खिलाड़ियों में 18वें नंबर के उगो हम्बर्ट, 27वें नंबर के डेनिस शापोवालोव, 28वें नंबर के अलेक्जेंडर बुब्लिक और 30वें नंबर के एलेक्स मिशेलसन शामिल थे. 

जोकोविच आगे बढ़े

नोवाक जोकोविच ने पेट की समस्या के बावजूद चार सेट तक चले मैच में जीत दर्ज करके विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बनाई. जोकोविच ने पहले दौर के मैच में पेट की समस्या के कारण दो बार डॉक्टर की मदद लेनी पड़ी, लेकिन आखिर में वह एलेक्जेंडर मुलर को 6-1, 6-7 (7), 6-2, 6-2 से हराने में सफल रहे.

Related Articles

Back to top button