राजस्थान

‘स्वच्छ सहकार, समृद्ध सहकार’ थीम पर निकली स्वच्छता मैराथन

 जयपुर
राजस्थान सहकारी शिक्षा एवं प्रबंध संस्थान (RICEM) द्वारा शनिवार को ‘स्वच्छ सहकार समृद्ध सहकार’ थीम पर स्वच्छता मैराथन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता एवं सहकारिता के प्रति जन-जागरूकता को बढ़ावा देना तथा इन मूल्यों को व्यवहार में अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मैराथन प्रातः 6:30 बजे जवाहर सर्किल से प्रारंभ होकर सरस संकुल (RCDF) पहुंचकर सम्पन्न हुई। इस दौरान प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक दौड़ में भाग लेते हुए स्वच्छता एवं सहकारिता का संदेश आमजन तक पहुंचाया।

राजस्थान राज्य सेवा (सहकारिता, जेल, श्रम कल्याण एवं उद्योग) के नवनियुक्त 73 प्रशिक्षु अधिकारियों हेतु आयोजित सह-शैक्षणिक गतिविधियों के अंतर्गत आयोजित इस मैराथन में सभी प्रशिक्षु अधिकारियों ने भाग लिया। आरआईसीईएम  के निदेशक श्री संजय पाठक के निर्देशन में संस्थान के अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी इसमें शामिल हुए। साथ ही आरसीडीएफ के अधिकारियों एवं कार्मिकों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के समापन पर वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रशिक्षु अधिकारियों को सेवाकाल के दौरान स्वच्छता, अनुशासन एवं सहकारिता के मूल्यों को अपने कार्य एवं जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और सहकारिता समाज के समग्र विकास एवं समृद्धि के महत्वपूर्ण आधार हैं।

Related Articles

Back to top button