भारत

बठिंडा बेस पर ड्रोन को तैनात करेगी सेना, हर्मीस-900 स्टारलाइनर ड्रोन को दृष्टि-10 के नाम से जाना जाता है

नई दिल्ली
भारत पाकिस्तान बॉर्डर पर निगरानी बढ़ाने के लिए लगातार अपनी हवाई क्षमता को मजबूत कर रहा है। इसी कड़ी में भारतीय सेना को अपना पहला हर्मीस-900 स्टारलाइनर ड्रोन 18 जून को मिलने जा रहा है। हर्मीस ड्रोन की तैनाती से पाकिस्तान बॉर्डर पर निगरानी करने में इजाफा होगा।
 
हर्मीस-900 स्टारलाइनर ड्रोन को दृष्टि-10 ड्रोन के नाम से भी जाना जाता है। स्वदेशी कंपनी अदाणी डिफेंस सिस्टम्स इसकी आपूर्ति थल सेना और नौसेना को कर रहा है। भारतीय सेना को पहला ड्रोन 18 जून को हैदराबाद में सेना को सौंप दिया जाएगा।
बठिंडा बेस पर ड्रोन को तैनात करेगी सेना

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बता दें कि यह आपूर्ति रक्षा मंत्रालय की ओर से बलों को दी गई आपातकालीन शक्तियों के तहत हस्ताक्षरित सौदे का हिस्सा है। सेना अपने बठिंडा बेस पर ड्रोन की तैनात करेगी जहां से वह पाकिस्तान के साथ लगती पूरी पश्चिमी सीमा पर नजर रख सकेगी।

Related Articles

Back to top button