हमर छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की 11 सीटें जीतने का सीएम साय ने किया दावा, विपक्षी EVM पर फोड़ते हैं हार का ठीकरा

रायपुर.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

छत्तीसगढ़ के सभी 11 लोकसभा सीटों पर मतदान खत्म हो चुका है। इस लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि लोकतंत्र का महापर्व का समापन छत्तीसगढ़ में हो गया है। तीन चरणों में चुनाव था, जो कल सात लोकसभा क्षेत्र का चुनाव संपन्न हुआ है।  साथ ही अच्छा मतदान हुआ है।

सीएम साय ने जीत का दावा करते हुए कहा कि जिस तरह से हमने पूरे प्रदेश का दौरा किया है। हम पूरे विश्वास के साथ कर सकते हैं कि छत्तीसगढ़ की 11 की 11 सीटें भारतीय जनता पार्टी जीत रही है। सभी जगह से फीडबैक लिए हैं। सभी जगह भारतीय जनता पार्टी जीत रही है। कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी के महंगाई और बेरोजगारी के सवाल पर से सीएम विष्णुदेव ने कहा कि अब इन लोग के पास कोई मुद्दा है नहीं, एक ही मुद्दे में घूम कर आ जाते हैं। पूरे देश और छत्तीसगढ़ की जनता उनको नकार  चुकी है। इस बार लोकसभा चुनाव में भी दुर्गति होने वाली है। उन्होंने एवं के सवाल पर कहा कि जब-जब कांग्रेस हारती है तो ईवीएम पर ठीकरा फोड़ते हैं। वहीं जीते जाए तो कोई सवाल नहीं उठाता है।

Related Articles

Back to top button