हमर छत्तीसगढ़

CM साय आज जाएंगे जशपुर, मिनीमाता की जयंती पर देंगे श्रद्धांजलि और करेंगे पुष्पांजलि

रायपुर.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर दौरे पर रहेंगे. वे सुबह मुख्यमंत्री निवास से पुलिस ग्राउंड हेलीपेड पहुंचेंगे और दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर से जशपुर के लिए रवाना होंगे.

दोपहर 1:20 बजे सलियाटोली हेलीपेड पहुंचने के बाद कार से कुनकुरी जाएंगे, जहां दोपहर 1:30 बजे से 3:30 बजे तक आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे. इसके बाद शाम 3:30 बजे कुनकुरी से रवाना होकर शाम 4 बजे बगिया पहुंचेंगे, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे.

मिनीमाता की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि कार्यक्रम
रायपुर. छत्तीसगढ़ की महान समाजसेविका और जननेता मिनीमाता की पुण्यतिथि पर 11 अगस्त को रायपुर के न्यू बस स्टैंड पंडरी स्थित उनकी प्रतिमा के सामने सुबह 11 बजे पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. उपस्थितजन प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे. नगर निगम के संस्कृति विभाग और जोन क्रमांक-2 द्वारा कार्यक्रम स्थल की विशेष साफ-सफाई, पुष्प सज्जा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई  हैं. कार्यक्रम में मिनीमाता के सामाजिक योगदान, समाज सुधार और जनसेवा को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी.

पप्पू यादव-राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन आज
रायपुर. अखिल भारतीय संत समिति संसद परिसर में सनातन विरोधी स्वांग रचने वाले सांसद पप्पू यादव, राहुल गांधी और अवधेश प्रसाद से बेहद नाराज है. संत समिति ने 11 अगस्त मंगलवार को राजधानी के श्री दूधाधारी सत्संग भवन मठपारा (टिकरापारा) में विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम आहूत किया है, जिसमें संत समाज, पुजारी, कथावाचक तीनों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करेंगे. समिति का कहना है कि अयोध्या के श्रीराम मंदिर में हुई चोरी संत समाज या पुजारी ने नहीं, बल्कि कर्मचारियों ने की है, बावजूद इसके सनातन विरोधी स्वांग रचकर संत समाज को बदनाम किया जा रहा है.

Related Articles

Back to top button