खेल

कोएत्जी पर लगा जुर्माना, डिमेर‍िट अंक भी मिला

जोहानसबर्ग
दक्षिण अफ़्रीका के तेज़ गेंदबाज़ जेराल्ड कोएत्ज़ी पर शुक्रवार को जोहानसबर्ग में भारत के ख़‍िलाफ़ चौथे टी20 में विकेट के ख़‍िलाफ़ असंतोष दिखाने के बाद उनकी मैच फ़ीस का 50 प्रतिशत काट लिया गया और एक डिमेरिट अंक दिया गया। कोएत्ज़ी पर यह आरोप लगा था कि उन्होंने भारत की पारी के 15वें ओवर में अंपायर के ख़‍िलाफ़ ग़लत टिप्पणी की थी, क्योंकि उनकी एक गेंद को वाइड करार दिया गया था। कोएत्ज़ी ने अपराध स्वीकार कर लिया और सज़ा स्वीकार कर ली, जिसमें आधिकारिक तौर पर उनको फ़टकार भी मिली। भारत ने यह सीरीज़ 3-1 से जीती थी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नीदरलैंड्स के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स और ओमान के तेज़ गेंदबाज़ सूफ़‍ियान महमूद को भी शनिवार को अल अमीरात में दोनों टीमों के बीच तीसरे टी20 मैच के दौरान आईसीसी की आचार संहिता के उल्लंघन के लिए प्रतिबंध का सामना करना पड़ा। डवर्ड्स को आर्टिकल 2.8 और 2.2 का दोषी पाया गया जहां पर वह क्रिकेट के कपड़े या उपकरण, ग्राउंड उपकरण या कार्यक्रम और अंतर्राष्ट्री य कार्यक्रम के बनाने पर दोष ठहराता पाया गया है।

एलबीडब्ल्यू होने के बाद वह अंपायर को बल्‍ला दिखाता दिखे थे। जबं वह डगआउट लौट रहे थे तो उन्होंयने अपना बल्लार और ग्लाव्सख डगआउट में फ़ेंका, जहां पर उनको दो डिमेरिट अंक मिले। उन्हेंह मैच फ़ीस का 10 प्रतिशत जुर्माना भी लगा।

महमूद का भी मैच फ़ीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगा और एक डिमेरिट अंक मिला क्योंटकि जब उन्होंकने नीदलैंड्स के बल्‍लेबाज़ तेजा निदामानुरु को आउट किया तो वह उनको मैदान से बाहर जाने का इशारा करते दिखे। दोनों खिलाड़‍ियों ने अपनी ग़लती मानी और मैच रेफ़री नीयामुर रशीद को कोई आधिकारिक सुनवाई की ज़रूरत नहीं पड़ी। नीदरलैंड्स ने यह सीरीज़ 2-1 से जीती।

 

Related Articles

Back to top button