हमर छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली, महादेव सट्टा ऐप मामले में छह गिरफ्तार

दुर्ग
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मंगलवार को पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस की टीम ने सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने हैदराबाद से महादेव सट्टा ऐप का पैनल चलाने वाले सटोरियों को गिरफ्तार कर लिया है। एडिशनल एसपी क्राइम ब्रांच ऋचा मिश्रा ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि, पुलिस को कई दिनों से सूचना मिल रही थी की भिलाई दुर्ग में कुछ सटोरी रह रहे हैं। इनका पैनल किसी बड़े शहर में ऑपरेट होता है। इसके बाद हम इस मामले की छानबीन में जुट गए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

हमें इनपुट मिला कि विनय यादव नाम का एक युवक हैदराबाद में महादेव सट्टा ऐप का पैनल चला रहा है। इसके आधार पर दुर्ग पुलिस की एक टीम को हैदराबाद रवाना किया गया। वहां लगभग चार दिन रहकर पुलिस ने लोकेशन सर्च किया, जहां एक मकान में छापेमारी की गई।

वहां से 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 5 लैपटॉप, 21 मोबाइल फोन, कार, करीब 5 लाख रुपए के सोने के जेवरात, और एटीएम कार्ड समेत कुछ दस्तावेज भी बरामद हुए। आरोपियों के बैंक खातों से 2 माह में लगभग सवा करोड़ रुपए का कारोबार हुआ है।

उन्होंने बताया कि इस मामले की छानबीन जारी है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इस गिरोह से और भी लोगों के जुड़े होने की संभावना है साथ ही कुछ और सट्टा सेंटर संचालित होने की सूचना मिल रही है। पुलिस ने बताया कि, अगर इस मामले किसी अन्य के शामिल होने की जानकारी मिलती है, तो उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button